सीरीज एक्स, कर्व ईवी के अकंप्लिश्ड 55 और एम्पावर्ड 55 वेरिएंट के साथ उपलब्ध है
टाटा मोटर्स अपनी प्रोडक्ट लाइनअप को नियमित रूप से अपडेट करने के लिए जानी जाती है, और अब कंपनी ने कर्व ईवी के वेरिएंट लाइनअप को अपडेट किया है। इस अपडेट के तहत, कंपनी ने दो नए सीरीज एक्स वेरिएंट पेश किए हैं, साथ ही कंपनी ने कूपे एसयूवी कार का एक नया कलर ऑप्शन भी पेश किया है। यहां इसके सभी बदलावों की पूरी जानकारी दी गई है:
2026 टाटा कर्व ईवी सीरीज एक्स: वेरिएंट और कीमत
वेरिएंट
कीमत
अकंप्लिश्ड एक्स 55
16.99 लाख रुपये
एम्पावर्ड एक्स 55
19.19 लाख रुपये
एम्पावर्ड एक्स 55 डार्क एडिशन
19.49 लाख रुपये
सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है
अकंप्लिश्ड एक्स 55 वेरिएंट की कीमत 16.99 लाख रुपये है, जो पुराने अकंप्लिश्ड 55 से 2.25 लाख रुपये सस्ता है।
एम्पावर्ड एक्स 55 वेरिएंट की प्राइस 19.19 लाख रुपये है और यह नया टॉप मॉडल है।
एम्पावर्ड एक्स 55 को डार्क एडिशन में भी खरीदा जा सकता है, जिसमें 30,000 रुपये ज्यादा देकर गाड़ी में ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर एलिमेंट्स मिलते हैं।
Get accurate & latest updates from CarDekho!
2026 टाटा कर्व ईवी सीरीज एक्स: नया क्या है?
बदलावों की बात करें तो सीरीज एक्स वेरिएंट में एक एक्सक्लूसिव निट्रो क्रिमसन (लाल) कलर दिया गया है, इसके अलावा मौजूदा कलर ऑप्शन में एम्पावर्ड ऑक्साइट, प्रीस्टिन व्हाइट, वर्चुअल सनराइज और प्योर ग्रे शामिल है।
इस वेरिएंट अपडेट के साथ, कर्व ईवी में अब एक 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, पीछे सनशेड, ड्राइव मोड, और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
कर्व ईवी के स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर में अब 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360 डिग्री कैमरा, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
इसके अलावा, नए टॉप मॉडल एम्पावर्ड एक्स 55 वेरिएंट में भी पैनोरमिक सनरूफ के लिए वॉइस-असिस्ट, मूड लाइटिंग, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, आगे वेंटिलेटेड सीटें, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो-डिमिंग आईटारवीएम, और लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर भी जोड़े गए हैं।
