तेज तर्रार आईपीएस दीपक कुमार को पुलिस कमिश्नर आगरा बनाया गया

स्थानीय समाचार

आगरा। देर रात सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। पुलिस कमिश्नर आगरा जे रविंदर गौड गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं, उनकी जगह तेज तर्रार आईपीएस दीपक कुमार को पुलिस कमिश्नर आगरा बनाया गया है। वह सरकार के भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं।

दीपक कुमार 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पूर्व में गाजियाबाद, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज जैसे बड़े जिलों में एसएसपी रहे हैं। जहां-जहां वह एसएसपी रहे हैं अपनी बेहतर पुलिसिंग से जनता के बीच उन्होंने अलग ही छाप छोड़ी है। वह आगरा रेंज में आईजी पद पर तैनात थे। हाल ही में महाकुंभ से लौटे पुलिसकर्मियों का उन्होंने सम्मान भी किया था। इस बात के लिए उनकी चारों ओर प्रशंसा हुई थी। अब वह पुलिस कमिश्नर आगरा हो गए हैं। उनके द्वारा कई एनकाउंटर भी किए गए हैं। इसलिए उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है। उनकी जगह शैलेष पांडे को डीआईजी रेंज आगरा बनाया गया है। इधर वर्तमान पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड का कार्यकाल भी काफी अच्छा रहा। उन्होंने पुलिस की छवि को बदलने पर काफी ध्यान दिया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के भी काफी प्रयास किए। एक बार तो उन्होंने एक साथ 56 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। वह अब गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *