थाना दादरी पुलिस द्वारा दिनांक 09.10.2024 को गुम हुए 10 वर्ष के बच्चे को अथक प्रयास के बाद बरामद किया गया।

ग्रेटर नोएडा। दिनांक 11.10.2024 को वादी द्वारा थाना दादरी पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 09.10.2024 को समय करीब शाम 04 बजे वादी का पुत्र रोहन उम्र करीब 10 वर्ष घर से खेलने के लिए गया था, जो लौटकर नहीं आया। जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0 0470/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस पंजीकृत किया गया था।
उक्त सूचना पर थाना दादरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही/अथक प्रयास करते हुए गुमशुदा की फोटो दिखाकर तथा सीसीटीवी फुटेजो का अवलोकन करते हुए गुमशुदा बच्चे को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। थाना दादरी पुलिस द्वारा किये गये उक्त सराहनीय कार्य की बच्चे के परिजनो व आस पास के लोगो द्वारा द्वारा भूरि भूरि प्रसंशा की गयी ।
