पीड़ितों के द्वारा जिला अधिकारी को कॉल की और फोन उठाया गया

उत्तर प्रदेश राज्य

बस एक्सीडेंट घटना के हैं पीड़ित नहीं मिल रही कोई राहत

वी पी एस खुराना

मथुरा जनपद में एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ती जा रही है रविवार शाम को यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलट गई थी उक्त बस में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए थे जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वहीं यात्रियों का कहना है बस में हुई घटना के कारण हमारे रुपए और कुछ सामान भी गायब है जिस कारण हमारे पास अपने गांव झूटकी जिला मधुबनी बिहार जाने हेतु किराया भी नहीं है अधिकतर यात्री बिहार राज्य के रहने वाले विजय कामत पुत्र देवदत्त कामत सोनी देवी, बच्चे शहन्ति,सुभाष,अनिल कुमार राय पुत्र घोरन राय नीलम,आयुष कुमार,निधि कुमारी,आदि यात्री हैं वहीं जिला प्रशासन चाहे कितनी भी दावे करें कि पीड़ितों की सहायताकी जा रही है परंतु यहां पर सब झूठे साबित होते नज़र आ रहे है चाहे वोट घटना हो या फिर एक्सीडेंट घटना, वही वृंदावन स्थित केसी घाट के पास यमुना नदी में हुए नाव पलटने के दर्दनाक हादसे में लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सोमवार सुबह दो और शव मिलने से मृतकों की संख्या 15 तक पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।

10 अप्रैल 2024 को वृंदावन के केसी घाट के निकट यमुना नदी में नाव पलटने की दुखद घटना हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने Emergency Response System के तहत तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। घटना के दिन ही 10 शव बरामद किए गए थे, जबकि 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

हादसे के बाद छह लोग लापता चल रहे थे, जिनकी तलाश लगातार की जा रही थी। बीते दिन 13 अप्रैल तक इनमें से तीन शव बरामद कर लिए गए थे। वहीं आज 14 अप्रैल की सुबह एक महिला का शव बंगाली घाट से और एक पुरुष का शव देवराहा बाबा आश्रम के पास से बरामद हुआ है।

प्रशासन द्वारा NDRF, SDRF और निजी गोताखोरों की टीमों को सात सेक्टरों में बांटकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बरामद किए गए शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल एक व्यक्ति अभी भी लापता है जिसकी तलाश के लिए ड्रोन, NDRF और SDRF की मदद से सर्च अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *