चोरों ने एक घर को रात में निशाना बनाया और की जमकर चोरी

Video News

चोरों ने एक घर को रात में निशाना बनाया और की जमकर चोरी

सूरज गुप्ता/सिद्धार्थनगर।

जिले के डुमरियागंज थानाक्षेत्र में चोरों के हौसले बुलन्द हैं। आपको बता दें कि विजयदशमी उत्सव के दौरान नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड नं0-13 लक्ष्मण नगर में
चोरों ने एक घर को रात में निशाना बनाया और चोरों ने जमकर चोरी की। डुमरियागंज पुलिस की गश्त की खुली पोल खुली है, थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई एक घर में चोरों ने चोरी की हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में घर वाले बाहर गये थे। घर पर कोई नहीं था, घर खाली देख चोरों ने रात में हाथ सफाया। आपको बता दें कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। वहीं चोरों ने टीन सेड तोड़कर घर में घुसकर लाखों के जेवरात समेत नगदी व सामान लेकर चम्पत हो गयें। वहीं घर मालकिन प्रिया यादव ने थाने पर चोरी की तहरीर दिया। लगभग 4 लाख के जेवर, लैपटॉप और टैबलेट और लगभग 22000 हज़ार नगदी चोरों ने चोरी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *