टोल प्लाजा के के समीप बाइक सवार पीछे से भिड़ा ट्राली, हुई मौत
सूरज गुप्ता/शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।
जिले के थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ के गोल्हौरा टोल प्लाजा के के समीप दर्दनाक घटना घटी। आपको बता दें कि बानगंगा नदी के घाट पर बडे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ चल रहा मां दुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन रात 9.00 बजे तक चलता रहा। विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत गोल्हौरा निवासी राजेन्द्र गुप्ता पुत्र कमलापति गुप्ता मूर्ति विसर्जन कर वापस अपने घर आ रहे थे। वहीं गोल्हौरा टोल प्लाजा के के समीप बाइक सवार अचानक पीछे से ट्राली से भिड़ गये और बाइक से गिरकर लहुलुहान हो गये। हादसे में राजेन्द्र गुप्ता के सिर काफी चोट आयीं। आनन-फानन में ग्रामीणों ने लहुलुहान राजेन्द्र गुप्ता को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक्सीडेंटल युवक गोल्हौरा निवासी राजेन्द्र गुप्ता को मृत्यु घोषित कर दिया।
