सौरभ बहुगुणा के आवास पर रंग और संगीत से सजी होली, हजारों ने जमकर ठुमके लगाए

उत्तराखंड राज्य

सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के सितारगंज आवास पर हजारों लोग होली के गीतों में ठुमके लगाते रहे। सारी दुनिया है दीवानी सौरभ भईया आपकी…. होली के गीतों में थारू होल्यारों ने ठुमके लगाये। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व सुमेधा बहुगुणा ने कार्यक्रम स्थल पर होल्यारों व क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

रविवार को दोपहर 11 बजे कैबिनेट मंत्री बहुगुणा के आवास पर होली गायन कार्यक्रम शुरू हुआ। पर्वतीय समाज, थारू समाज समेत विभिन्न संगठनों के महिला व पुरुष होल्यार पारम्परिक वेश में सजकर होली स्थल में पहुंचे।

यहां होली गायन किया गया जिनमें छैला आज की रैन सुहावनरस चुनर भीगै रेलहवरियां मेरी भीगे रे ऐसे रंग भरी नंदलाल…,बांके सेलवा के रंग ले के…, आज खेलब हो चाहे भी तू हर गतिया चाहे भी चोली आज खेल हो…, पिया रंगीन मोर सुनरी रंगई लोरंग लगई लो लम अंग भीज लो होली सरारा सरारा खेलो…, गोहर गोहर गाल में लगा दूं रंग लालखुशी के दिन हो मचा दूं बवालखेली होली आओ खेली होली…, तुम सिद्धि करो महाराज, हांलिन के दिन में…, सदा भवानी दाहिनी सिद्धि करे गणेश…, हां हां मोहन गिरधारी….., बलमा घर आयो फाल्गुन में…, मत जाओ पिया होली आयी रही.., जल कैसे भरू जमुना गहरी… आदि होली गीतों में होल्यार जमकर थिरके।

सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अलावा ऊधम सिंह नगर जनपद व नैनीताल जनपद के लोग भी हाली खेलने मंत्री श्री बहुगुणा के आवास पर पहुंचे।

मंत्री श्री बहुगुणा के साथ होली खेलने वालों में पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अमरजीत कटवाल, उदय राणा, पलविंदर सिंह औलख, दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत, जया जोशी, योगेंद्र रावत, राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह रावत, शिव कुमार मित्तल, सितारगंज सिडकुल इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, विनय डबराल, फकीर सिंह कन्याल, अवनीश त्रिवेदी, संजय गोयल, राकेश ढल, राकेश त्यागी, सौरभ अरोरा, गोपाल बोरा, आदेश ठाकुर, गोपाल बिष्ट, पंकज गहतोड़ी, सतीश उपाध्याय, रवि रस्तोगी, बसंत जोशी व रमन चौधरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *