दो दिवसीय “ताज उत्सव” 24-25, मार्च 2025 में देश भर के 10 राज्यों से जुटेंगे सैकड़ों कला संस्कृति एवं साहित्य कलाकार

मनोरंजन

जनपद आगरा:-नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा कला संस्कृति और साहित्य का महा संगम “ताज उत्सव” 24-25 मार्च 2025 में सम्मिलित होंगे देश भर के जाने-माने प्रतिष्ठित कलाकार जिनमें विशेष प्रतिभा प्रदर्शन के साथ ही नृत्य, नाट्य, संगीत, कला, कविता पाठ, बुक प्रदर्शनी, एवं साहित्यिक चर्चा परिचर्चा से सजेगा मंच, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा राष्ट्रीय कलाकारों के मध्य अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर, विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित, कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में सम्पन्न होगा।
उपरोक्त आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन आज संजय प्लेस स्थित इंडिया राइजिंग पार्क में किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित रहे लालाराम तैनगुरिया, नितिन जौहरी, रोहित कत्याल, चंद्रवीर फौजदार, ब्रजेश पंडित, गौरव शर्मा, फिल्म मेकर बॉबी राजपूत, अभिनेता कृष्णा लाल यादव, रितु गोयल, विनीता सिंह, चेतन पाठक, राजदीप ग्रोवर एवं आयोजक अलका सिंह शर्मा।
अलका सिंह शर्मा ने बताया कि यह दो दिवसीय कला संस्कृति से सराबोर रंगारंग सांस्कृतिक उत्सव है जिसमें भारत के 10 प्रांतों (झारखंड, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, ओडीशा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश) के सैकड़ों कलाकार एक ही मंच पर विभिन्नता में एकता एवं वसुधैव कुटुंबकम का परिचय देंगे। कार्यक्रम के मार्गदर्शक हैं संस्कृति संवर्धक डॉ. विजय किशोर बंसल।
ताज उत्सव की सहयोगी संस्थाएं हैं ताज लिटरेचर क्लब, फ्रैंक एडवरटाइजर्स, क्लब कराओके, इंडिया राइजिंग, भारतोदय, कैट, तपन ग्रुप, गौ सेवा संकल्प ग्रुप, रानी पद्मावती महिला मंच, संकल्प सेवा संस्था, माधुर्य एवं डी मीडिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *