ग्रामीणों ने लगाया प्रधान पर आरोप, नहीं दिलाते सरकारी योजनाओं का लाभ

Video News

ग्रामीणों ने लगाया प्रधान पर आरोप, नहीं दिलाते सरकारी योजनाओं का लाभ

सूरज गुप्ता/खुनुवां/सिद्वार्थनगर।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील शोहरतगढ़़ पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस पर ब्लाक शोहरतगढ के ग्राम पंचायत रमवापुर खास के देबीनगर टोले के निवासी ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि पूरे गांव में सड़क एवं जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में सरकार की कोई भी योजनाओं का लाभ जैसे आवास, शौचालय आदि योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्राम प्रधान के द्वारा हमारे गांव के साथ सौतेले व्यवहार किया जाता है। ग्राम में निवास कर रहे हैं महेन्द्र कुमार जो कि पैर से दिव्यांग भी है और आवास के पात्र भी हैं। महेन्द्र कुमार निषाद कहते हैं कि हमने प्रधान से आवास के बारें में कहा तो प्रधान जफर के द्वारा यह कहा गया कि जब तक मैं प्रधान हूं, तब तक तुमको आवास नहीं मिलेगा। देबीनगर वाले हमें वोट नहीं देते हैं। शिकायत करने वाले लोगों में छोटेलाल, शक्तिमान, ह्रदयराम, शशि कपूर, अयोध्या, फूलचन्द्र, राजन सहानी, संदीप सहानी, जितेन्द्र आदि लोगों ने शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *