शिक्षा, चिकित्सा 80 प्रतिशत ठीक होगा तो जनपद की अधितर समस्यायें ठीक हो जायेगी – डीएम

Video News

शिक्षा, चिकित्सा 80 प्रतिशत ठीक होगा तो जनपद की अधितर समस्यायें ठीक हो जायेगी – डीएम

* डीएम ने सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर शोहरतगढ़ सभागार में शिक्षा व्यवस्था में बेहरत सुधार लाने के लिए हुई बैठक।

सूरज गुप्ता
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर शोहरतगढ़ सभागार में शिक्षा व्यवस्था में बेहरत सुधार लाने के लिए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा सरस्वती वन्दना की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा 80 प्रतिशत ठीक होगा तो जनपद की अधितर समस्यायें ठीक हो जायेगी। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को ठीक कराना है। सभी विद्यालयों में खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय/कम्पोजिट विद्यालयों में सभी क्लासरूम में टाइल्स लगाया जायें। इसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी/प्रधानाध्यापक विशेष ध्यान देकर अच्छी गुणवत्ता का टाइल्स लगवायें। यदि विद्यालय की छत टपक रही है, उसकी मरम्मत हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेरे द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया जाता है। विद्यालय फण्ड में जो धनराशि मिलती है, उससे पेन्टिंग करायें। सभी को मिलकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि मेरे द्वारा प्रत्येक सप्ताह बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की जाती है। जो शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे है, उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। हमें विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। जिससे प्राइवेट विद्यालयों के बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ेंगे। स्पोर्ट ग्रान्ट में जो धनराशि मिलती है, उससे खेल का सामान खरीदकर बच्चों को खेलने के लिए दें। सभी लोग अतिरिक्त मेहनत करे। सभी शिक्षक फार्मस ड्रेस में ही विद्यालय आयेंगे। जीन्स, टीशर्ट पहनकर नही आयेंगे। निपुण सिद्धार्थनगर बनाना है। निपुण सिद्धार्थनगर बनाने हेतु हिन्दी और गणित पर विशेष ध्यान देना है। सभी शिक्षक अपनी डासरी भरे तथा विषयवार तैयार करें। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि दिनांक 22 नवम्बर 2024 को कक्षा 1-3 तथा 23 नवम्बर 2024 को कक्षा 4-8 तक के बच्चों का एन.ए.टी. परीक्षा आयोजित किया जाना है, जिसके लिए शिक्षक पूरी मेहनत से बच्चों की तैयारी करायें। यह परीक्षा ओ.एम.आर. शीट पर करायी जायेगी। जिसका परीक्षा फल मुख्यमंत्री डैसबोर्ड पर भी अपलोड किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा में सुधार होगा तभी जनपद में सुधार होगा। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस कार्य में आप सभी का सहयोंग प्राप्त होगा। सभी शिक्षको द्वारा सहमति दी गयी। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *