ऐसे थानाध्यक्ष अब जाने कब आएंगे,ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को दी नम आंखों से विदाई

स्थानीय समाचार

 

विदाई समारोह में ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम को पहनाई 15 किलो फूलों की माला,की पुष्प वर्षा

मैनपुरी:-जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की तैनाती में परिवर्तन किया गया है।इसी क्रम में थानाध्यक्ष विछवा अवनीश त्यागी को थानाध्यक्ष एलाऊ बनाया गया है ।अवनीश त्यागी ने विछवा का 15 महीने चार्ज संभाला और यह साबित कर दिया कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति अब बेहद अच्छा है ।अवनीश त्यागी गरीबों के मसीहा भी माने जाते हैं और अपराधियों के लिए काल ,इनके कार्यकाल में अपराधी उस थाना क्षेत्र से पलायन कर जाते हैं जहां यह तैनात रहते हैं ।उत्तर प्रदेश की कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने किया है जो कि नामुमकिन थी ।जहां भी तैनात रहे हैं इन्होंने अलग ही अपनी पहचान बनाई है ।इनके आगे अपराधी थर थर कांपते है इसलिए इनको एक नाम सिंघम भी दिया गया है ।इनके स्थानांतरण की सूचना विछवा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को मिली तो सभी की आंखे नम हो गई और सभी ग्रामीणों की जुबान पर एक ही बात थी कि ऐसे थानाध्यक्ष अब जाने कब आएंगे ।गुरुवार को विदाई समारोह हुआ जहां भारी संख्या में ग्रामीण थाना स्तर पर इकट्ठा हुए और 15 किलो फूलों की माला पहनाकर ढोल बजाते हुए पुष्प वर्षा कर थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को नम आँखो से विदाई दी ।
थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने भी ग्रामीणों का धन्यवाद एंव आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही खुशी का पल है मुझे आज यह महसूस हो रहा है कि मुझे इस थाना में 15 महीने नहीं 15 दिन हुए हैं ।ग्रामीणों के इतने प्यार और सम्मान के लिए मैं पुनः धन्यवाद व्यक्त करता हूँ ।

 

विदाई समारोह के दौरान वीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा, एडीओ ब्रजेश कुमार अवस्थी,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पपेन्द्र कुमार,उदित चौहान,तेज सिंह राजपूत,प्रभात कुशवाहा,कौशलेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह,राघव दीक्षित,विपिन पांडे,ऋषि पांडे,राजू पांडे,विपुल पांडे,अमरीश गुप्ता,दिनेश यादव,यश चौहान,छोटू चौहान,विनय चौहान,कोतवाल सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *