रुद्रपुर में अस्मिता वूमेन लीग साइक्लिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेताओं का हुआ सम्मान

उत्तराखंड राज्य

रुद्रपुर। अस्मिता वूमेन लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता2025-26 का दूसरे दिन का आयोजन शिवालिक बेलोड्रम रूद्रपुर उत्तराखंड में आयोजित किया गया!

आयोजन के दूसरे दिन आज प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों को सुपेरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस उधम सिंह नगर उत्तम सिंह नेगी, नजारत उप सामाहर्ता जुबैक सक्सेना, आकांशा निगम उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी उधम सिंह नगर जानकी कार्की जी के संयुक्त कमरों कर कमल द्वारा विजेता खिलाडियों को पुरसकृत किया गया।

इनके साथ आज इस मौके पर उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी महासचिव दिवेश पांडे संयुक्त सचिव विजय पाठक के अलावे साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक नीरज तंनवर एवं अन्य गन्य मान्य अतिथि उपस्थित रहे और बिजेता खिलाडियों का हौसला अफजाई किया !

CFI एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में तथा उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें पूरे देश के विभिन्न जॉन से आए साइकिलिंग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रदर्शन के बुलंदियों का परचम लहराया!

विदित हो की पूरे देश के विभिन्न राज्य एवं जॉन से 249 महिला प्रतिभागीयों ने भाग लिया, दो दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु साइकिलिंग फेडरेशन के तरफ से तकनीकी अध्यक्ष के रूप में तमिलनाडु से ऍम गायत्री एवं दिल्ली से रेस डायरेक्टर विजय नारायण सिंह के साथ ही तकनीकी अधिकारी दर्जनों की संख्या में प्रतियोगिता को सफल करने में अपना योगदान दिए !

इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में देश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने वर्गों में पदक पर कब्जा जमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *