ग्रेटर नोएडा थाना जारचा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया है।
दिनांक 23.03.2026 को थाना जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए खुरशेदपुरा जाने वाले रास्ते से अभियुक्त सोहेल पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
