गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी/एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार ने थाना जारचा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ बाजारों, मुख्य सड़कों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान एसीपी ने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की गहन चेकिंग की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
साथ ही, सभी पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।
