जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने माता-पिता एवं विद्यालय का और ग्राम पंचायत का नाम रोशन करें – जफर आलम

Video News

जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने माता-पिता एवं विद्यालय का और ग्राम पंचायत का नाम रोशन करें – जफर आलम

सूरज गुप्ता/चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान से सम्बन्धित ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में ब्लाक शोहरतगढ़ अन्तर्गत बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर के कक्षा आठ-8 के राजन गिरी व कक्षा सात-7 के रामबृक्ष, दोनों छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 6 के शिवांगी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। जिसमें एक स्कूल बैग और एक कापी और एक एक प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर ब्लाक संगठन अध्यक्ष जफर आलम द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं ब्लाक संगठन अध्यक्ष जफर आलम ने कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर के होनहार बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आप लोगों (बच्चे) से यह अपेक्षा की जाती है कि जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने माता-पिता एवं विद्यालय का और ग्राम पंचायत का नाम रोशन करें। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के इंचार्ज राम किशुन गुप्ता, मास्टर आलोक श्रीवास्तव, मास्टर अविनेश कुमार, मास्टर राजेश चौरसिया, मास्टर घनश्याम शुक्ल, मास्टर विजय बहादुर, मास्टर अर्पित पटेल, मास्टर अमित श्रीवास्तव, कुमारी रीता, पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरी, सफाई कर्मचारी गण की उपस्थिति सराहनीय रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *