क्रूज जॉब के नाम पर ठगी, नोएडा से फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 6 गिरफ्तार

अपराध उत्तर प्रदेश राज्य

नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश-विदेश में क्रूज पर नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पार्क में छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 5 मॉनिटर, 5 सीपीयू, 5 कीबोर्ड, 4 माउस, 1 राउटर, 2 मोहर, 2 चेकबुक, 2 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “WE ARE HIRING” के नाम से पेड विज्ञापन चलाकर लोगों से संपर्क करते थे। इच्छुक युवाओं से फॉर्म भरवाकर उनकी डिटेल लेते और फिर क्रूज सहित देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 से 60 हजार रुपये तक वसूलते थे। बाद में ई-मेल के जरिए फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ठगी कर लेते थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *