अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, 104 टेट्रा पैक के साथ युवक गिरफ्तार

अपराध उत्तर प्रदेश राज्य

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 104 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर गंदा नाला, सेक्टर-14 नोएडा के पास से राहुल पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 104 टेट्रा पैक देशी शराब (दोस्ताना यूपी मार्का) बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल, ग्राम नया बांस सेक्टर-15 नोएडा का निवासी है और उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। इस संबंध में थाना फेस-1 में मु0अ0सं0 118/2026 के तहत धारा 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *