नियमों की धज्जियां उड़ाकर चल रहा दा सीक्रेट गार्डन कैफे

Cover Story

 

अवैध रूप से चल रहा है हुक्का बार,कार्यवाही कब

गाजियाबाद:-उत्तर प्रदेश में हुक्का बार और अन्य अवैध रूप से चल रहे कारोबार लगातार बढ़ते हुए जा रहे है।गाजियाबाद समेत बड़े शहरों में भी इस तरह के धंधों ने अपने पैर जमा लिए हैं। खास बात यह है कि अब ये अवैध गतिविधियाँ रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी प्रकार जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम एंव चौकी अभय खण्ड क्षेत्र में दा सीक्रेट गार्डन कैफे के नाम से अवैध हुक्का बार चल रहा है ।यह कैफे युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है यहां नाबालिग युवा हुक्का के छल्ले उड़ाते हुए नजर आते हैं ।इसके साथ ही इस कैफे में शराब एंव बीयर धड़ल्ले से पिलाई जाती है ।चार गुना रेट पर यहां बीयर एंव शराब पार्टी इस कैफे में खुलेआम होती है ।सुबह से रात तक हुक्का पीने वालों की लाइन लगी रहती है।इस कैफे के अंदर युवाओं द्वारा अवैध हथियार लहराए जाते हैं ।बिना किसी लाइसेंस के चल रहे हुक्का बार दा सीक्रेट गार्डन कैफे पर अभी तक पुलिस प्रशासन की नजर नहीं पड़ी है ।सूत्र यह भी बताते हैं इस कैफे के मालिक द्वारा पुलिस व दलाल किस्म के पत्रकारों को महीनेदारी दी जाती है इस कारण पुलिस के कार्यवाही करने वाले हाथ बंधे हुए हैं ।अगर कोई भी इस कैफे की शिकायत कर दे तो किसी प्रकार की कोई कार्यवाही कैफे एंव इसके मालिक पर नहीं होती है ।क्योंकि बताया जाता है कि पहले ही पुलिस द्वारा बता दिया जाता है कि शिकायत हो गई और पुलिस प्रशासन कैफे की जांच करने आ रहा है इस कारण कैफे मालिक द्वारा अवैद्य गतिविधियां बन्द कर दी जाती है ।अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर चलने के बाद कब नींद से जागता है पुलिस प्रशासन यह तो आने वाला समय ही बताएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *