पैमाइश के नाम पर कर रहे भ्रष्ट अधिकारी बड़ा खेल, गुंडे भूमाफियाओं को दे रहे खुला संरक्षण
सोरखा डूब क्षेत्र में काफी जगह चल रहा है सरकारी जमीन कब्जा करने का खेल, कोई कार्यवाही नहीं
सीएम योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को पलीता लगा रहे हैं भ्रष्ट अधिकारी
नोएड़ा:-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति चलाई जा रही है हर एक अपराधी एंव अवैध कार्य करने वालों को लगातार जेल भेजा जा रहा है ।सबसे बड़ी कार्यवाही जमीन घेरने वाले भूमाफियाओं पर की जा रही है ।लेकिन इतनी बड़ी कार्यवाही के बावजूद भी हिंडन नदी के आस पास गुंडे भूमाफिया किसान से दस बीघा जमीन खरीदते हैं और उनका कब्जा 40 या 50 बीघा पर होता है इसमें बाकी जमीन सरकारी होती हैं ऐसा एक ही गुंडा भूमाफिया नहीं हैं दर्जन भर है जिन्होंने मोटी रकम देकर तहसील ओर प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी से भटका रखा है और धड़ल्ले से अपना काम कर रहे हैं कार्रवाई से बचने के लिए और जमीन पर कब्जा बरकरार रखने के लिए इस क्षेत्र में पैमाइश भी इनके इशारे पर होती है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में गुंडे भूमाफियाओं ने हिंडन नदी की कोख तक को बेच खाया है नोएड़ा में भूमाफिया खूब फल फूल रहे हैं ।इन भूमाफियाओं तक सीएम की जीरो टॉलरेंस नीति पहुंच नहीं पा रही है क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्ट अधिकारी है ।यह अधिकारी सीएम के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और भूमाफियाओं को खुला संरक्षण दे रहे हैं ।
नोएडा गांव सोरखा हिंडन नदी के किनारे डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही है। जबकि डूब क्षेत्र में पक्का निर्माण करने पर प्रतिबंध है जिला प्रशासन ने डूब क्षेत्र की रजिस्ट्री और जीपीएस दोनों पर रोक लगा रखी है लेकिन इसके बावजूद भी अवैध कॉलोनी लगातार काटी जा रही है।
गांव सोरखा में हिंडन नदी के किनारे डूब क्षेत्र में खसरा नंबर: 469,420,461,463,467 और 481 आदि में अवैध कॉलोनी काटी जा रही है ।गरीब और भोली भाली जनता को गुमराह करके यह प्लॉट बेचे जा रहे हैं कॉलोनाइजर द्वारा लोगों को फ्री होल्ड जमीन बताकर के यह प्लॉट बेचे जाते हैं जबकि नोएडा में हिंडन नदी के पास कोई भी जमीन फ्री होल्ड नहीं है कॉलोनाइजर गरीब और भोली भाली जनता की जीवन भर की पूंजी को लूट रहे हैं। इनको ना तो नोएडा प्राधिकरण और ना ही जिला प्रसासन का कोई डर है ये लोग बैखौफ अपने काम को अंजाम दे रहे है।
नोएडा प्राधिकरण, दादरी तहसील के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण किया जा रहा है नोएडा प्राधिकरण , दादरी तहसील की जिम्मेदारी है कि गरीब और भोली भाली जनता को लूटने से बचाए, अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनाइजर के ऊपर कार्यवाही करें अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाए, डूब क्षेत्र में कोई भी पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता है जबकि यह कॉलोनाइजर तो लोगों के सरेआम लूट रहे हैं।
काफी हुई शिकायतें, लेकिन कार्यवाही जीरो
सोरखा डूब क्षेत्र में काफी समय से धड़ल्ले से भूमाफिया सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काट रहे हैं ।इन भूमाफियाओं पर भ्रष्ट अधिकारियों का खुला संरक्षण है यह भूमाफिया भृष्ट अधिकारियों से मिलकर एक या दो बीघा जमीन खरीद लेते है और उसके बाद पचास गुना जमीन घेर लेते है उस पर अवैध कॉलोनी काट देते हैं।कई बार क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत की लेकिन भूमाफियाओं के आगे कुछ शिकायतकर्ता भी अपना ईमान बेच कर शांत बैठ जाते हैं ।इस कारण शिकायत भी ठंडे बस्ते में चली जाती है।
यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस के माध्यम से क्षेत्रीय लोग मुख्य कार्यपालक अधिकारी , जिलाधिकारी से मांग करते है कि डूब क्षेत्र में हो रहे इस अवैध निर्माण को जल्द से जल्द गिराया जाए जिससे कि गरीब जनता को लूटने से बचाया जा सके और अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनाइजर को भूमाफिया घोषित कर बड़ी कार्यवाही की जाए ,जिससे एक अच्छा संदेश जनहित में जारी हो ।
