आगरा में (GNRF) ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के माध्यम से मुफ्त ठंडे पानी के स्टॉल का उद्धघाटन

स्थानीय समाचार

आगरा में जहां गर्मी में तामपान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है ऐसे में पीने के पानी की कमी सब से ज़्यादा बस ऑटो से यात्रा कर रहे यत्रियों को होती है इन्हीं यात्रियों के लिए आज ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन के बैनर तले ठंडे पानी का स्टॉल लोहामंडी चौराहे पर लगाया गया। जिसका उद्घाटन पार्षद गजेंद्र पीपल, अशफाक़ सैफी ,कमल बाल्मीकि, पार्षद शरद चौहान इरफान कु़रैशी के हाथों से किया गया इस पानी के ठंडे स्टॉल से स्थानीय सड़क और बस ऑटो से यात्रा करने वाले यात्रियों ने पानी पिया और गर्मी से राहत पायी। स्थानीय लोगों ने GNRF के इस कार्य की सराहना की और प्रोत्साहित किया। इस भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पीने के लिए पानी की उपलब्धता न केवल अस्थायी राहत देती है,बल्कि पानी की कमी से होने वाली बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करती है।
इस मौक़े पर दावते इस्लामी इंडिया के आगरा मंडल निगरान रज़ा अत्तारी और जिला निगरान फैज़ल अत्तारी ने बताया कि
ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन दावते इस्लामी की एक सामाजिक और कल्याणकारी शाखा है जिसका मकसद लोगों की सेवा करना है।यह विभिन्न तरीकों से समाज के लोगों की सेवा करता है। जैसे सर्दी के मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करना, गर्मी के मौसम में पीने का पानी उपलब्ध कराना,पौधारोपण के मौसम में पौधे लगाना और स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना,साथ ही समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करना साथ ही ज़रूरत मंद और गरीबों को राशन किट वितरित करना इस विभाग का प्रमुख एवं विशेष कार्य है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इन नेक कार्य में हिस्सा लेना चाहता है वो हम से संपर्क करे ।इस प्रोग्राम को कामियाब बनाने मे रज़ा अत्तारी ,फैजल अत्तारी, एडवोकेट हाजी शानू कुरैशी ,नईम अत्तारी,जाकिर अत्तारी,इकबाल अत्तारी,आमिर अत्तारी,हाजी नईम उद्दीन, मुश्ताक हुसैन, आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *