यूपी पुलिस में नवनियुक्त आरक्षियों को सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र, 20 मार्गों पर लागू होगा डायवर्जन,देखें रूट चार्ट
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नवनियुक्त 60,244 आरक्षियों को रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिफेंस एक्सपो में नियुक्ति पत्र देंगे।इस दिन यातायात पुलिस ने डिफेंस एक्सपो जाने वाले 20 मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है।रूट डायवर्जन शनिवार शाम 4 बजे से रविवार शाम 5 बजे तक लागू रहेगा।यातायात विभाग ने लखनऊ में बस,कामर्शियल वाहनों और सामान्य यातायात के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।
अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़
अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से सामान्य यातायात अमौसी एयरपोर्ट के अंदर प्रतिबंधित रहेगा।ये यातायात अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से अमौसी कामर्शियल मोड़ से बाएं होकर जाएगा।
सेक्टर सात सी वृन्दावन योजना (चिरैयाबाग)
वृन्दावन योजना रेलवे अंडरपास तिराहा (चिरैयाबाग) शहीदपथ अंडरपास से सेक्टर-9ए, मामा तिराहा, ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरीखेड़ा) चौराहा से सेक्टर-15 वृंदावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात सेक्टर -7 सी वृंदावन योजना रेलवे अंडरपास तिराहा से सेक्टर-8 वृंदावन योजना तिराहा, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के किनारे से उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रासिंग अंडरपास से दाहिने उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर जाएगा।
सेक्टर-8 वृन्दावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा
सेक्टर-8 वृन्दावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा से सेक्टर-10, सेक्टर-15 वृन्दावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा,बल्कि यह यातायात सेक्टर-8 वृन्दावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा अमेटी इंटर नेशनल स्कूल के सामने उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रासिंग अंडरपास से दाहिने उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
सेक्टर-9 वृन्दावन योजना (मामा) तिराहा
सेक्टर-9 वृन्दावन योजना (मामा) तिराहा नहर रोड से सेक्टर-10 वृन्दावन योजना चौराहा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सेक्टर-9 वृन्दावन योजना (मामा) तिराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग होकर अपने गन्तव्य को जाएगा।
वृन्दावन सेक्टर 9 (ऐलिड अपार्टमेन्ट डिजर्व) नहर तिराहा
वृन्दावन सेक्टर 9 (ऐलिड अपार्टमेन्ट डिजर्व) नहर तिराहा से सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-15 वृन्दावन योजना की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात वृन्दावन सेक्टर 09 (ऐलिड अपार्टमेन्ट डिजर्व) नहर तिराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग होकर अपने गन्तव्य को जाएगा।
ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा
ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-15 वृन्दावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग होकर अपने गन्तव्य को जाएगा।
सेक्टर-16 (बड़ी पानी की टंकी) वृन्दावन योजना चौराहा
सेक्टर-16 (बड़ी पानी की टंकी) वृन्दावन योजना चौराहे से से0-15 वृन्दावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात से0-16 (बड़ी पानी की टंकी) वृन्दावन योजना चौराहा से नहर रोड से ज्ञान सरोवर विद्यालय नहर पुल चौराहा या से0-17 से नहर पुल चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जाएगा।
सेक्टर-18 वृन्दावन योजना गेट/पेट्रोल पम्प तिराहा
सेक्टर-18 वृन्दावन योजना गेट/पेट्रोल पम्प तिराहा से ट्रॉमा सेंटर चौराहा, सपना इन्क्लेव, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल, सेक्टर-19 पिपरीखेडा चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सेक्टर-18 वृन्दावन योजना गेट/पेट्रोल पम्प तिराहा से पीजीआई तिराहा अथवा उत्तरेठिया अण्डरपास होकर अपने गन्तव्य को जाएगा।
सेक्टर-18 वृन्दावन योजना चौराहा
सेक्टर-18 वृन्दावन योजना चौराहा से सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल और सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सेक्टर-18 वृन्दावन योजना चौराहा से कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड या सेक्टर-19, सेक्टर-13 नहर पुल चौराहा रेलवे स्टेशन रोड, उत्तरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रासिंग अंडरपास से वृन्दावन योजना सेक्टर-7सी तिराहा से दाहिने तेलीबाग होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
सेक्टर-13 नहर पुल चौराहा
सेक्टर-13 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा, सेक्टर-15 वृन्दावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सेक्टर-13 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-19 तिराहा या उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड, उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रासिंग अंडरपास से वृन्दावन योजना सेक्टर-7सी तिराहा से दाहिने तेलीबाग होकर अपने गंतव्य को जायेगा ।
सेक्टर-10 उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड तिराहा
सेक्टर-10 उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड तिराहा से सेक्टर-10 वृन्दावन योजना चौराहा, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सेक्टर-10 उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड तिराहा से सेक्टर-13 नहर पुल चौराहा या उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रासिंग अण्डरपास से वृन्दावन योजना सेक्टर-7सी तिराहा से दाहिने तेलीबाग होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
सेक्टर-11 वृन्दावन योजना (बड़ी पानी की टंकी) चौराहा
सेक्टर-11 वृन्दावन योजना (बड़ी पानी की टंकी) चौराहा से सेक्टर-12 नहर पुल चौराहा, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सेक्टर-11 वृन्दावन योजना (बड़ी पानी की टंकी) चौराहा से सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा या सेक्टर-9 वृन्दावन योजना (ऐलिड अपार्टमेन्ट डिजर्व) नहर तिराहा, नहर रोड ज्ञान सरोवर नहर पुल चौराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स शिव मंदिर तिराहा
कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स शिव मंदिर तिराहा से ट्रांजिट हास्टल चौराहा से सेक्टर-18, सेक्टर-15 वृन्दावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स शिव मंदिर तिराहा से सीएनजी पम्प के सामने से मस्जिद तिराहा, हिमालयन अपार्टमेंट के पीछे से से0-16 नहर पुल वृन्दावन चौराहा से बांये पीजीआई होकर अपने गन्तव्य को जाएगा।
कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स गेट तिराहा
कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स गेट तिराहा से ट्रांजिट हास्टल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स गेट तिराहा से बाबूखेड़ा गांव, हिमालयन अपार्टमेंट के पीछे से सेक्टर-16 नहर पुल वृन्दावन चौराहा से बांये पीजीआई होकर अपने गन्तव्य को जाएगा।
कालिन्दी पार्क मोड़/तिराहा
कालिन्दी पार्क मोड़ / तिराहा से सेक्टर-12 नहर पुल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात कालिन्दी पार्क मोड/तिराहा से उत्तरेतिया चौराहा अथवा पीजीआई तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जाएगा।
उतरेठिया अंडरपास चौराहा
उतरेठिया अंडरपास चौराहा से पीजीआई तिराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात उत्तरेठिया अण्डरपास चौराहा से दाहिने शहीद पथ सर्विस रोड होते हुये अम्बेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास से सीधे ओमेक्स सिटी मोड़ से बांये सीधे बिजनौर बाजार होते हुये बिजनौर चौराहा से बिजनौर किसानपथ अंडरपास चौराहा से दाहिने कानपुर रोड अथवा सीधे बाबूखेड़ा तिराहा से बाये मोहनलालगंज कस्बा होते हुये अपने गन्तव्य को जाएंगे।
बंगलाबाजार चौराहा
बंगलाबाजार चौराहा से तेलीबाग चौराहा /उतरेठिया चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात बंगलाबाजार चौराहा से दाहिने बंगलाबाजार पुलिस चौकी तिराहा से दाहिने खजाना मार्केट चौराहा से बांये स्मृति उपवन चौराहा से बाये पासी किला चौराहा, बिजनौर ओवरब्रिज पार कर बिजनौर शहीद पथ अडंरपास से बिजनौर बाजार होते हुये बिजनौर चौराहा से बिजनौर किसानपथ अंडरपास चौराहा से दाहिने कानपुर रोड अथवा सीधे बाबूखेड़ा तिराहा से बांये मोहनलालगंज कस्बा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
तेलीबाग चौराहा
तेलीबाग चौराहा से उतरेठिया चौराहा पीजीआई तिराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात बंगलाबाजार चौराहा से दाहिने बंगलाबाजार पुलिस चौकी तिराहा से बाये खजाना मार्केट चौराहा से बाये स्मृति उपवन चौराहा से बांये पासी किला चौराहा, बिजनौर ओवरब्रिज पार कर बिजनौर शहीद पथ अंडरपास से बिजनौर बाजार होते हुये बिजनौर चौराहा से बिजनौर किसानपथ अंडरपास चौराहा से दाहिने कानपुर रोड अथवा सीधे बाबूखेड़ा तिराहा से बाये मोहनलालगंज कस्बा होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे। अथवा बंगलाबाजार चौराहा से सीधे बाराबिरवा चौराहा से बाये पिकेडली तिराहा, शहीद पथ मोड़, अमौसी वीआईपी मोड होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे ।
करियप्पा चौराहा
करियप्पा चौराहा से तेलीबाग चौराहा /उतरेठिया अंडरपास चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात करियप्पा चौराहा से दाहिने छप्पन चौराहा, कुँवर जगदीश चौराहा,जेल हाउस चौराहा,बंगलाबाजार चौराहा से दाहिने बाराबिरवा चौराहा से बाये पिकेडली तिराहा,शहीद पथ मोड,अमौसी वीआईपी मोड़ होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगे।
मोहनलालगंज कस्बा तिराहा
रायबरेली रोड की तरफ से लखनऊ की तरफ आने वाला सामान्य यातायात मोहनलालगंज कस्बा से हरीकंशगढी किसानपथ अंडरपास /पीजीआई तिराहा / उतरेठिया अंडरपास चौराहा/तेलीबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात मोहनलालगंज कस्बा तिराहा से बाये बाबूखेडा तिराहा से जुनाबगंज तिराहा से दाहिने कानपुर-लखनऊ रोड अथवा बाबूखेड़ा तिराहा से बिजनौर अंडरपास किसानपथ रैम्प से बाये चढ़कर वाया किसानपथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
पड़ोसी जिलों से आने वाले वाहनों के भी बदलेंगे रूट
पुलिस विभाग में नवनियुक्त 60,244 आरक्षियों को रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिफेंस एक्सपो में नियुक्ति पत्र देंगे।ऐसे में बाहर से हजारों लोगों के राजधानी में प्रवेश करने की वजह से यातायात पुलिस पड़ोसी जिला कानपुर, सुल्तानपुर,बाराबंकी,सीतापुर रोड से आने जाने वाले वाहनों के लिए भी डायवर्जन लागू किया है।
कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन
इटावा-औरैया की तरफ से आने वाले जिन भारी वाहनों को उन्नाव,लखनऊ होकर बाराबंकी,गोरखपुर की तरफ जाना है, ऐसे वाहन रामादेवी चौरहा से दाहिने मुड़कर चौडगरा फतेहपुर से बाये मुड़कर लालगंज बछरावा (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
घाटमपुर चौराहा
कानपुर देहात-मूसानगर,सजेती से घाटमपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन जिन्हें नौबस्ता होकर उन्नाव,लखनऊ की तरफ जाना है,ऐसे भारी वाहन घाटमपुर चौराहा से चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज बछरावा (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
रामादेवी चौराहा
कानपुर शहर से जाने वाले भारी वाहन जिन्हें उन्नाव होते हुए लखनऊ की तरफ जाना है, ऐसे वाहन रामादेवी से चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज बछरावा (रायबरेली) होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
रायबरेली की तरफ से आने वाले भारी वाहन
फतेहपुर से आने वाले भारी वाहन हुसेनगंज तिराहा से डलमऊ की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे,जो ऊंचाहार-सलोन-परशदेपुर-सुल्तानपुर की ओर जाएंगे।
सेमरी चौराहा
कानपुर की ओर से रायबरेली-लखनऊ जाने वाले भारी वाहन सेमरी चौराहा से खीरो-गुरुबक्शगंज से पुरवा मौरावां के लिए डायवर्ट किये जायेंगे।
ऊंचाहार
प्रयागराज से आने वाले भारी वाहन ऊंचाहार से सलोन-परशदेपुर होते हुए सुल्तानपुर की तरफ जाएंगे।
सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन
लखनऊ जाने वाले सभी भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हलियापुर कट किमी० 80 से नीचे उतारा जायेगा,जो आयोध्या की तरफ अथवा रायबरेली की तरफ होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
अमहट चौराहा
सुल्तानपुर से लखनऊ जाने वाले सभी भारी वाहनों को अमेठी की तरफ एनएच-128 पर भेजा जाएगा,जो अमेठी और गौरीगंज होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
फतेहपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन
रायबरेली से फतेहपुर होकर बांदा की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों को रायबरेली के डलमऊ से सातमील हुसेनगंज लखनऊ बाईपास-चौडगरा-बिंदकी बंधवा तिराहा ललौली-चिल्ला होते हुए बांदा की ओर वाहन आवागमन करेंगे।
सीतापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन
महोली से आने वाले भारी वाहन बड़ागोंव-काजीकमालपुर-गोला मार्ग से होते हुए लखीमपुर खीरी जाएंगे।
महमूदाबाद तिराहा
सिधौली से आने वाले भारी वाहन महमूदाबाद चौराहा से महमूदाबाद होते हुए बाराबंकी,गोंडा और बहराइच जाएंगे।
महोबा की तरफ से आने वाले भारी वाहन
महोबा से कानपुर लखनऊ की ओर जाने वाले सभी मालवाहक वाहन केवल बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे से होकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। किसी भी मालवाहक का मौदहा हमीरपुर घाटमपुर कानपुर के रास्ते पर प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
उन्नाव की तरफ से आने वाले भारी वाहन
लखनऊ-कानपुर हाइवे-27 पर कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गदन खेड़ा चौराहा फ्लाईओवर के नीचे से अचलगंज होते हुए रायबरेली और फतेहपुर की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन
सीतापुर से गोंडा,मनिकापुर,बस्ती,संतकबीरनगर,गोरखपुर, देवरिया,महराजगंज,कुशीनगर,बलिया,गाजीपुर,आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन सीतापुर इटौजा- कुमरावां-कुर्सी-देवा-बाराबंकी-रामनगर-करनैलगंज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
मलिहाबाद
हरदोई से गोंडा,मनिकापुर,बस्ती,संतकबीरनगर,गोखपुर,
देवरिया,महराजगंज,कुशीनगर,बलिया,गाजीपुर,आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन हरदोई से मलीहाबाद-इटौजा-कुमरावां-कुर्सी- देवा-बाराबंकी-रामनगर-करनैलगंज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
अमेठी की तरफ से आने वाले भारी वाहन
सुल्तानपुर की ओर से अमेठी होकर रायबरेली जाने वाले भारी वाहनों को अमेठी के कस्बा मुंशीगंज-गौरीगंज-जायस फुरसतगंज से जाएंगे।
फुरसतगंज
रायबरेली की ओर अमेठी होकर सुल्तानपुर जाने वाले भारी वाहन अमेठी के कस्बा फुरसतगंज-जायस-गौरीगंज मुंशीगंज से जाएंगे।
अमेठी
प्रतापगढ़ की ओर से अमेठी होकर रायबरेली जाने वाले भारी वाहन अमेठी से कस्बा अमेठी गौरीगंज-जायस फुरसतगंज से जाएंगे।
पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे
अयोध्या की ओर से अमेठी आने वाले भारी वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अपने गन्तव्य को जाएंगे।
बस्ती की तरफ से आने वाले भारी वाहन
जनपद बस्ती के पालिटेक्निक चौराहे से डुमरियागंज होते हुए बलरामपुर-बहराइच के रास्ते लखनऊ की तरफ जाएंगे।
फुटहिया- जनपद बस्ती के फुटहिया से कलवारी-टांडा-अम्बेडकरनगर के रास्ते होकर पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
घघौवा- जनपद बस्ती के घधौवा से जनपद जनपद गोंडा से रास्ते होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
जालौन की तरफ से आने वाले भारी वाहन
झांसी और चित्रकूट की ओर से कानपुर/लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन कैथरी कट से बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे
उरई राठ रोड,डकोर,टीकर,कोटरा आदि की ओर आने वाले और कानपुर/लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
छिरिया सलेमपुर कट
भिंड (मध्य प्रदेश), माधवगढ़, बंगरा की ओर से आने वाले भारी वाहन छिरिया सलेमपुर कट होते हुए बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
काशीखेड़ा
इटौरा चौकी की ओर से आने वाले वाहन काशीखेड़ा से चतेला मोड़-जोल्हूपुर मोड़-हमीरपुर से कानपुर/लखनऊ की ओर से जाने वाले भारी वाहन उरई होते हुए वाया बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
