मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न

Press Release

आगरा:- मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के सफल क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार वीएचएसएनडी को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग (आईसीडीएस), पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग को समन्वय स्थापित कर सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग को समन्वय स्थापित करें! प्रत्येक सप्ताह सभी एमओआईसी, सीडीपीओ वीएचएसएनडी सत्र से एक दिन पहले प्रत्येक एएनएम/एडब्ल्यूडब्ल्यू से फोन करँगे और वीएचएसएनडी सत्र पर सभी सामाग्री प्रत्येक एएनएम/आशा सत्र पर लेकर जाए, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एएए मीटिंग का रोस्टर प्लान बनाए एवं एएए मीटिंग कराए और सभी एमओआईसी साप्ताहिक समीक्षा बैठक करें, मीटिंग की एसओपी शेयर की गई और सभी आशा,एएनएम,आंगनवाड़ी को मीटिंग में सभी रिकॉर्ड्स, टीकाकरण की ड्यू लिस्ट अपडेट करे, इस दौरान उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टआहार विभाग के सभी सीडीपीओ को ब्लॉक स्तर पर वीकली रिव्यू मीटिंग में प्रतिभाग करने के लिए आदेशित किया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने सैम बच्चों का चिन्हीकरण कर ई-कवच पोर्टल पर चढ़ाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक पर वीएचएसएनडी मॉनिटरिंग प्लान बनाने के लिए निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस डिपार्टमेंट, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग को छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर सहयोग करना है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि 1 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के मध्य टीडी कैंपेन सभी स्कूल मै क्लास 5th और क्लास 10th के सभी छूटे हुए बच्चों को टीडी की वैक्सीन शतप्रतिशत कराया जाय.
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की भी समीक्षा की गई समीक्षा में मुख्य चिकित्साधिकारी आगरा एवं सम्बन्धित सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान मै समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराए।
————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *