राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 14 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति, 11 को नए स्टेशन

राज्य हिमाचल प्रदेश

शिमला: प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा निर्णय लेते हुए 14 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बना दिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस पदोन्नति सूची की खास बात यह है कि इसमें 2 अधिकारी मदन लाल और देश राज ऐसे हैं जो पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्हें सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दी है।

पदोन्नत अधिकारियों की सूची

अधिसूचना के अनुसार जिन नायब तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है, उनमें राजन कुमार, विजय कुमार, कश्मीर सिंह, प्रकाश चंद, देवेंद्र कुमार, भूपिन्द्र सिंह, इंद्र पाल, पी. चंद, संजीव कुमार, हीरा लाल, मदन लाल, जय चंद, देश राज और विकास कुमार शामिल हैं।

11 नए तहसीलदारों को नए स्टेशन आबंटित

पदोन्नति के साथ ही सरकार ने 11 अधिकारियों को नए स्टेशन भी आबंटित कर दिए हैं। जारी आदेशों के तहत राजन कुमार को बड़सर, विजय कुमार को जुब्बल, कश्मीर सिंह को संगड़ाह, प्रकाश चंद को कांगड़ा, देवेंद्र कुमार को निचार, भूपेन्द्र सिंह को चम्बा, इंद्र पाल को पांगी, पी. चंद को मूरंग, संजीव कुमार को मंडी, हीरा लाल को करसोग, विकास कुमार को केलांग तहसील में तैनाती दी गई है।

डीसी के माध्यम से ज्वाइनिंग के निर्देश

पदोन्नत अधिकारियों में से जय चंद के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। वहीं, जिन अधिकारियों को तैनाती मिल गई है, उन्हें संबंधित उपायुक्त के माध्यम से राजस्व विभाग को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *