दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर बणगांव-चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्ग को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य के दूरस्थ गांवों तक सड़क सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा भी जताई।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, विजय बड़ोनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन उत्तरकाशी जगबीर रावत, कृषक एवं कृषि उद्यमी संगठन के जिला अध्यक्ष बलबीर रावत, पूर्व संगठन मंत्री एबीवीपी प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत और मंजीत राणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *