मुख्यमंत्री धामी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने माँ कामाख्या के समक्ष देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य निरंतर उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़े और प्रदेश के नागरिकों का जीवन खुशहाल एवं समृद्ध बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ कामाख्या की कृपा से समाज में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि माँ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।

मुख्यमंत्री के कामाख्या मंदिर दर्शन को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *