उत्तराखंड में खेलों को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम संग हुई महत्वपूर्ण बैठक

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु ने बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता एवं विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मैरी कॉम से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के सर्वांगीण खेल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में कॉर्पोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, उनकी प्रतिभाओं को निखारने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप राज्य के युवाओं को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत बनाकर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
बैठक में सचिव रणवीर सिंह, खेल निदेशक दीप्ति सिंह तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *