खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से की मुलाकात

उत्तराखंड राज्य

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को खटीमा स्थित हेलीपैड लोहियाहेड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम पूछा और उनकी जनसमस्याओं को विस्तार से सुना।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर और जोरदार नारों के साथ किया। लोगों ने धामी सरकार के 5 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक त्रिलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा, भवानी भंडारी, नवीन बोहरा सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *