सीएम धामी से मुलाकात में सितारगंज के बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर जोर

उत्तराखंड राज्य

सितारगंज। सितारगंज ब्लॉक के विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

शुक्रवार सायं मुख्यमंत्री के देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विशेष रूप से सितारगंज क्षेत्र के बाढ़ सुरक्षा कार्यों और ड्रेनेज प्लान पर विचार-विमर्श किया गया।

ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने बताया कि सितारगंज ब्लॉक क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे गए हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण की उम्मीद जताई जा रही है।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लोक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के विजनरी नेतृत्व में राज्य तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है और विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *