मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व विधायक, विकास और सुशासन की सराहना की

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से लिए गए जनहितकारी फैसलों और संचालित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन प्रयासों का सकारात्मक असर प्रदेश के हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुभवी जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन और सुझाव प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा की भावना के साथ उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से सभी के सहयोग और सहभागिता के साथ लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, दिनेश अग्रवाल, देशराज कर्णवाल, लाखीराम जोशी, पुष्पेश त्रिपाठी, धन सिंह नेगी, केदार सिंह रावत, राजकुमार, विजया बड़थ्वाल, सुरेश चंद्र आर्य और जोत सिंह गुनसोला सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *