थाना फेस-1 पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड 

Video News

थाना फेस-1 पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस द्वारा गोल चक्कर से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर सेक्टर 15ए के पीछे स्थित गंदे नाले की पटरी कट पर मय पुलिस फोर्स चेकिंग कर रहे थे तभी 03 व्यक्ति एक मोटर साइकिल रजि0न0 डीएल 14 एसटी 3311 पर आते दिखाई दिये, पुलिस ने चेकिंग करने के लिए रोका तो भागने लगे, बदमाश तेजी से मोटर साइकिल चलाते हुए सेक्टर 15ए के पीछे से सेक्टर 16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने लगे तो आगे करीब 100 मीटर जाकर मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई और उक्त बदमाशो ने अपने पास लिए अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी कार्रवाई में बदमाश शाहरुख पुत्र रियाजुद्दीन नि 27/26 त्रिलोक पूरी थाना मयूर विहार फेस 1 दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष गोली लगने से घायल हो गया व उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त सरफराज पुत्र राजा पुत्र शाहिद नि ब्लॉक न0 20 त्रिलोक पूरी थाना मयूर विहार फेस 1 दिल्ली उम्र 23 वर्ष को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा तीसरा बदमाश सचिन मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।
अभियुक्तों के कब्जे से 03 गले की चेन पीली धातु व 5300 रुपये नकद व 01 मोटर साइकिल यामाहा एफजैड रजि0न0 डीएल 14 एसटी 3311 घटना में प्रयुक्त बरामद हुई। बरामद सामान के सम्बन्ध में थाना फेस 1 नोएडा पर मु0अ0स0 356/24 धारा 304(2)/ बी.एन.एस. व अभियुक्त शाहरुख के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *