सत्य सनातन सेवा संघ महाकाल शिव पार्वती बालाजी दरबार मंदिर मैं सावन मास उपलक्ष्य में शिव परिवार की वर्ष2024 को स्थापना दिन रविवार को बड़ी धूमधाम के साथ शिव परिवार की स्थापना एवं जलाभिषेक किया गया

रामपुर अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर ।ग्राम बैजनी में न्यू मंदिर का निर्माण कार्य सन 2022 में कराया गया। जिसमें स्थापना 2024 दिन रविवार को हरिद्वार से लाकर मूर्तियो कोऔर भगवान शिव परिवार की स्थापना सावन मास में की गई। इस मंदिर का नाम सत्य सनातन सेवा संघ महाकाल शिव पार्वती बालाजी दरबार मंदिर ग्राम बैजनी सन 2024 में दिन रविवार शिव परिवार की स्थापना की गई है ।
जिसमें सत्य सनातन सेवा संघ के जिला अध्यक्ष हंसराज प्लंबर परिवार द्वारा सनातन सेवा संघ महाकाल शिव पार्वती बालाजी मंदिर के निर्माण कराया गया है। इस मंदिर को इसी नाम से जाना पहचाना जाएगा।
जिला अध्यक्ष हंसराज परिवार द्वारा शिव परिवार की स्थापना बड़े धूमधाम के साथ की जा रही है ।मंदिर का निर्माण कार्य 2022 में किया गया था।
स्थापना शिव पार्वती की सावन मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर शिव परिवार हरिद्वार से लाकर बड़े धूमधाम से स्थापना का कार्यक्रम आयोजन किया गया। मंदिर को बड़े सुंदर आकर्षित रूप से सजाया गया ।
जिसमें 24 घंटे पहले शिव परिवार को विधि विधान से अनाज में रखा गया ।उसके बाद पंडितों द्वारा पूजा अर्चना विधि विधान से सिद्ध पीठ पूजन मत्रों के उच्चारण से उत्तम से स्थापना का कार्यक्रम सब प्रथम जोत जलाकर शिव परिवार का स्नान कराकर दूध, दही ,शहद, घी ,गंगाजल सें भगवान का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर भगवान को बस्त पहना कर सिंगार किया गया। पंडित अवनीत कुमार शर्मा द्वारा पाठ जाप किया गया। जिसमें महिलाओं ने भजन कीर्तन गाकर भगवान को जागरूक किया शक्तियां बुलाने का आह्वान किया शिव परिवार का श्रृंगार अति सुंदर आकर्षित दिखाई दे रहा।
सभी भक्त श्रद्धालुओं दर्शक देखते हुए शिव भोले बाबा का परिवार से आशीर्वाद लेते हुएं। अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हुए। आशीर्वाद प्राप्त करते रहे ।सब प्रथम शिव पार्वती का श्रृंगार किया गया ।
सत्य सनातन सेवा संघ महाकाल शिव पार्वती बालाजी दरबार मंदिर महाकाल शिव पार्वती बालाजी दरबार में मुख्य रूपों में शिव लिंग के रूप में शिव भोले बाबा साथ में भगवान गणपति माता पार्वती जी भगवान कार्तिकेय जी स्थापना बड़े धूमधाम के साथ की गई है। देश में बैजनी गांव के सभी ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया मंदिर के निर्माण कार्य से लेकर भगवान की मूर्तियां तक हर व्यक्ति ने अपना योगदान से इस मंदिर को एक विशाल मंदिर का रूपरेखा बनाकर इस मंदिर को तैयार किया गया है।
सभी भक्त श्रद्धालुओं ने भगवान का भोग लगाकर आरती का गुणगान बड़े धूमधाम से किया गया।
भोग लगाने के बाद गांव के सभी भक्त प्रेमी श्रद्धालु भक्तों ने भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया । और भंडारे का आयोजन प्रेम भाव से सभी प्रेमी भक्तों को आराम के साथ बैठाल कर सभी को भोजन कराया गया।जिसमें प्रेम भाव से प्रसाद पाकर सभी भक्त का मन तर हो गए। सत्य सनातन सेवा संघ के जिला अध्यक्ष हंसराज प्लंबर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सतरैस, महामंत्री सत्यवती, मंत्री रीना, इंदर सिंहभगत जी हंसराज बरब्त सिंह महेंद्र सिंह रामरतन सेर सिंह लालसिंह रवि सिंह सुनील सोमवीर डॉ नितिन छोटे लाल जीवन सिंह मनोज नमन राजपाल बाबू राम राजेश अरविंद मुकेश राजबीर संजय सोमनाथ बिपिन सुनिता सतरैस सत्यकली पुनम शनी अनमोन आदि सभी मौजूद रहे।
