थाना पटवाईः- गैंगस्टर एक्ट के अभियोग का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रामपुर अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर।अभियुक्तगण द्वारा एक संगठित गिरोह बना कर अपने तथा अपने परिवार के लिए भौतिक व आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से हत्या जैसे अपराध कारित कर समाज विरोधी क्रिया कलापो में संलिप्त रहने के सम्बन्ध में दिनांक 02.08.2024 को वादी प्रभारी निरीक्षक श्री अमरनाथ वर्मा द्वारा थाना पटवाई पर मु0अ0सं0 184/24 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट बनाम 1. दिनेश शर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद नि0 ग्राम जादोपुर थाना शहजादनगर जनपद रामपुर, . ऊषा उर्फ भूरी पत्नी राजेन्द्र कुमार नि0 ग्राम एचौरा थाना पटवाई जनपद रामपुर, . फिरासत पुत्र शौकत निवासी ग्राम एचौरा थाना पटवाई जनपद रामपुर, कौसर पुत्र पीराशाह नि0 ग्राम दुगनपुर थाना मिलक जनपद रामपुर, . पृथी सिह पुत्र हरप्रसाद नि0 ग्राम जादोपुर थाना शहजादनगर जनपद रामपुर पंजीकृत कराया गया था ।
थाना पटवाई, रामपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त कौसर पुत्र पीराशाह निवासी ग्राम दुगनपुर थाना मिलक जनपद रामपुर को ग्राम एचौरा के बाहर दुगनपुर को जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
