अनियंत्रित कार डिवाइडर क्रास कर ट्राला से टकराई कार चालक की मौत

Video News

अनियंत्रित कार डिवाइडर क्रास कर ट्राला से टकराई कार चालक की मौत


अयोध्या।पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार ट्राला की हुई जोरदार टक्कर में कार चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पुलिस गाड़ी से तत्काल सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया जिसके शव का भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने पंचायत नामा भरकर भेजा पीएम को।जानकारी के अनुसार बुधवार को रौनाही थाना क्षेत्र के महोली गांव निवासी विपुल पांडेय अपनी सुइफ्त डिज़ायर कार से लखनऊ जा रहे थे वह जैसे ही पटरंगा थाना की हाइवे चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जरायल कला गांव के पास पहुंचे तभी उनकी कार संख्या यूपी 42ए एक्स 2444 अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रास कर दूसरे साइड से लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे ट्राला संख्या आरजे 11जीसी 3153 से जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार बुरी से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने घटना की सूचना पटरंगा पुलिस को दी सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव व हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पहुंचकर बिना एम्बुलेंस का इंतज़ार किए अपनी पुलिस गाड़ी से तत्काल सीएचसी रुदौली पहुंचाया जिसे डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।इस सम्बंध में हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े छः बजे जरायल कला गांव के पास लखनऊ जा रही स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रास कर दूसरे साइड निकल गई तभी लखनऊ की ओर से अयोध्या की ओर जा रहा ट्राला से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें कार चालक को गम्भीर हालत में सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया जिस देखते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक की पहचान विपुल पाण्डेय पुत्र स्व,गोकरन नाथ पाण्डेय निवासी मोहम्मदपुर महोली अयोध्या के रूप में हुई।टक्कर के बाद चालक फरार हो गया और ट्राला को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।उन्होंने बताया कि मृतक के शव का भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *