मल्ल विद्या ब्रज की शान : किसान नेता लेखराज पहलवान

वी पी सिंह बिरजू
मथुरा जनपद के बलदेव में मल्ल विद्या ब्रज की प्राचीन कला है , कुश्ती की शुरुआत ब्रज में भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ ने की थी ,उन्होंने कंस के मल्लो के साथ कुश्ती लड़ी थी तब से इस विद्या की शुरुआत हुई , यह बात किसान नेता अवैरनी प्रधान प्रतिनिधि लेखराज सिंह व सोनू सिकरवार ,डॉक्टर नत्थी तोमर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बलदेव के बालाजी अखाड़े पर हुए विशाल कुश्ती दंगल में कही !
दंगल आयोजक अजीत पहलवान व ब्रज केसरी बँटी उर्फ़ फाला पहलवान ने कहा कि पहलवानों के उत्साह ब ब्रज व अवैरनी ग्राम की परंपरा बनाये रखने के लिए आयोजन किया गया है !
समाजसेवी नीरज चौधरी मोबाइल वाले व संदीप सिकरवार प्रधान व बलदेव हॉस्पिटल के चेयरमैन भूपेन्द्र डॉक्टर ने कहा कि दंगल ब्रज की आन बान शान और ब्रज की पहचान है । आख़िरी दो कुश्ती हुई जो भारत केसरी रामेश्वर पहलवान व भारत केसरी आर्यन पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी जो एक लाख रुपये की थी दोनों पहलवानो को 51-51 हज़ार देकर सम्मानित किया गया और दूसरी आख़िरी कुश्ती जो भारत केसरी हरिकेश पहलवान व भारत केसरी युधिष्ठिर पहलवान के मध्य होनी थी जो युधिष्ठिर पहलवान की अनुपस्थिति के कारण हरिकेश को विजयी घोषित कर एक लाख रुपये का इनाम दिया गया । व 51 हज़ार को तीन कुश्ती हुई जो मशहूर यू ट्यूबर पहलवान ,तेज तर्रार व डांसर पहलवान भारत केसरी पागल बाबा लाड़ी पहलवान ने ३० सेकंड में जीती , दूसरी मशहूर यू ट्यूबर भारत केसरी बाबा बजरंगी ने 15 सेकंड व तीसरी कुश्ती जम्मू कश्मीर के भारत केसरी जावेद अली ने जीती , 21-21 हज़ार की कुश्ती गब्बर पहलवान नगला उदयसिंह , ने जीती , शिवा,श्यामबीर बराबर ,पॉप सिंह व जनक पहलवान बरावरी , बिट्टू व नरेंद्र बराबर , कुश्ती विजेता पहलवान धर्मेंद्र , राघव पहलवान , गोल्ड मेडलिस्ट नित्या पहलवान ,राघव पहलवान , आना पहलवान ,प्रमोद पहलवान , सचिन पहलबान ,कलुआ पहलवान , हेमू पहलवान , रामधून पहलवान ,मनोज पहलवान , राम पहलवान , व अन्य पहलवान ने जीती !
रेफ़री तेज़बहादुर , तेजू पहलवान , सूरज पहलवान , आदि रहे !
आख़िरी कुश्ती 1 लाख रुपये की का लेखराज प्रधान अवैरनी व भूपेन्द्र डॉक्टर , नीरज व सोनू प्रमुख ने हाथ मिलाकर सम्मानित किया ! इस दौरान पीतम काका , मोहन काका , रामजीलाल ठेकेदार , महेश , अंशु , सतेंद्र , विकास चौधरी , कन्हैया , शिवम , रतनवीर , राहुल वैदिक , अन्य उपस्थित रहे ।
