लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

गौतमबुद्धनगर। अंतर्गत थाना बिसरख पुलिस द्वारा अजनारा ली गार्डन चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 2 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखायी दिये जिन्हें चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया किन्तु वह नहीं रुके और तेज रफ्तार से 6 प्रतिशत वैभव हैरीटेज की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति 6 प्रतिशत रोड़ किनारे बने पार्क के पास मोटरसाइकिल को रोककर दोनों के द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश 1.सचिन कुमार पुत्र मदन पाल सिंह निवासी हौजदार गढी, थाना बाबूगढ, जिला हापुड वर्तमान पता बागू विजय नगर, जिला गाजियाबाद उम्र 28 वर्ष 2.गौरव गौतम पुत्र कुन्दन सिंह वर्तमान निवासी हर्ष विहार, थाना हर्ष विहार, दिल्ली मूल पता ग्राम व थाना सरधना, जिला मेरठ उम्र 32 वर्ष को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाशो के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक अपाचे मोटरसाइकिल रजि0नं0 डीएल 5 एसबीबी 6296, लूटी हुई 02 पीली धातु की चेन बरामद हुई है। घायल बदमाशो के द्वारा पूछताछ में बताया कि हम दोनो चेन स्नैचिंग की घटनाएं दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, गाजियाबाद आदि जनपदों में करते है। इनके विरूद्ध कई जनपदो में आपराधिक मुकदमे दर्ज है। घायल बदमाशो को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। इनके आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।
