छेड़खानी का विरोध करने पर पति की करी पिटाई
अछनेरा।-थाना अछनेरा क्षेत्र के अंतर्गत मुबारिजपुर गाँव के रहने वाले पन्ना पुत्र लक्की अपनी निजी जगह पर दुकान का निर्माण करवा रहा था। पीड़ित पन्नालाल ने बताया कि शाम को मेरी पत्नी मेरे लिए खाना लेकर घर से मेरे पास आ रही थी। रास्ते में गाँव बबरोद के रहने वाले उदय और राधे नाम के व्यक्ति मिले। जिन्होंने देखते ही मेरी पत्नी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी बात को लेकर जब मैंने विरोध किया तो दोनों व्यक्तियों ने पीड़िता के पति को जमीन पर डालकर उसकी पिटाई कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति ने उक्त मामले में दो लोगों के खिलाफ थाना अछनेरा में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर पीड़ित को मेडिकल के लिए सीएचसी अछनेरा पर भेजकर उपचार भी करवा दिया है।
