जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

Video News

जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

शारदीय नवरात्रों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया जा रहा है जांच अभियान

जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से 07 खाद्य पदार्थों के नमूने किये जांच हेतु संग्रहित

गौतम बुद्ध नगर : जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी गण शारदीय नवरात्रों के दृष्टिगत जनपद में वृहद स्तर पर जांच अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह तथा अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर 75 नोएडा स्थित मैक्स हाइपरमार्केट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से पनीर एवं सरसों के तेल का 1- 1 नमूना तथा आम्रपाली लिसयोर बैली ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बावर्ची बाबा प्रतिष्ठा से पनीर का एक नमूना तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल एवं मुकेश कुमार की टीम द्वारा फेस 2 नोएडा सब्जी मंडी स्थित आसिफ पनीर भंडार एवं जुबेर पनीर भंडार से पनीर का 1-1 नमूना लिया गया। इसी टीम द्वारा चौड़ा रघुनाथपुर सेक्टर 22 में एक-दो दिन पहले ही संचालित होने वाली डेयरी पर व्यवसाय कर रहे मोदीनगर गाजियाबाद निवासी इरफान द्वारा ₹ 700 प्रति किलोग्राम के दर पर 1 किलोग्राम घी पर 1 किलोग्राम घी देने का ऑफर दिया जा रहा था, उस पर छापा मारकर लगभग 25 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद किया गया, घी का नमूना लेने के बाद अवशेष घी को सीज कर दिया गया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह एवं विशाल गुप्ता की टीम द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित अनमोल इंडस्ट्रीज से केक क्रीम का 1 नमूना का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि कुल 07 नमूनो को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के नेतृत्व में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *