प्रदेश महामंत्री ने जसवंतनगर विधानसभा में सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त भ्रमण कर अभियान को गति देने का काम किया

Video News

प्रदेश महामंत्री ने जसवंतनगर विधानसभा में सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त भ्रमण कर अभियान को गति देने का काम किया

रिपोर्ट – मोहिनी दीपचंद्र

इटावा।जनपद प्रवास के द्वितीय दिन उत्तर प्रदेश विधानपरिषद सदस्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत के नेतृत्व में जसवंतनगर विधानसभा में सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त प्रवास कर गति देने का काम किया।
एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने जसवंतनगर विधानसभा के सैफ़ई ब्लॉक अंतर्गत सैफ़ई मण्डल के ग्राम छिमारा, जसवंतनगर द्वितीय मण्डल के ग्राम हरकुपुरा व जसवंतनगर के नगर के रेलमण्डी क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान को गति देने का काम किया।
अनूप गुप्ता ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत हम समाज में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उन्हें भाजपा परिवार में जोड़ने का काम कर रहें है। वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान 2024 में भाजपा ने मात्र डेढ़ माह में 8 करोड़ 74 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है जो भाजपा के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को दर्शाता है। भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा सदस्यता अभियान में 2 करोड़ 15 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर अग्रणी भूमिका निभाई है। परिणाम उत्साहित करने वाले हैं। सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश की भूमिका भी बड़ी है।

सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, रजत चौधरी, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्या ‘गुड्डू’, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्या, मण्डल अध्यक्ष अजय यादव ‘बिंदु’, प्रेम बाबू राजपूत, अजय यादव रेउजा, अमित मिश्रा, सुरेश गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *