राजाराम फिल्म्स के बैनर तले निर्मित लघु फिल्म एल.एस.डी का ट्रेलर और स्क्रीनिंग फिल्म कलाकारों के साथ हुई।

Video News

राजाराम फिल्म्स के बैनर तले निर्मित लघु फिल्म एल.एस.डी का ट्रेलर और स्क्रीनिंग फिल्म कलाकारों के साथ हुई।

जीत मुंबई:- राजाराम फिल्म्स के बैनर तले निर्मित निर्माता हरिराम चौधरी द्वारा निर्मित एवं अजय सिंह ओटवाल द्वारा लिखित व निर्देशित अपनी लघु फिल्म एल.एस.डी का पोस्टर ट्रेलर और स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें फिल्म के सभी कलाकारों के साथ अन्य क्रू मेंबर और कई अतिथि मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निर्माता हरिराम चौधरी ने बताया कि यह फिल्म आज के समय में घटित हो रही सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म का एक ही उद्देश्य है, जागरूकता लाना कि आजकल कम उम्र की लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं और धर्म के नाम पर क्या हो रहा है, यही इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य है। फिल्म बहुत ही अच्छी बनाई गई है और जल्द ही सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। मुख्य कलाकारों में रोहित मिश्रा, खुशी शर्मा, हरिराम, सुनैना दुबे, इकरार इर्शी, पीहू, शीलू त्रिपाठी, रागिनी रहमानी, मिहिर सिंह पंवार और स्वाति नौटियाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *