थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा। दिनांक 24.10.2024 को वादी श्री अतुल कुमार अग्रवाल के साथ पर्थला चौकी के पास सर्विस लेन वाली सड़क थाना क्षेत्र सेक्टर-113 नोएडा पर चार व्यक्ति जो कार रजि नं0 डीएल 9 सी.ए.एम 0340 को सड़क पर खड़ी कर मार्ग अवरोध करते हुए वादी के साथ मारपीट करने के संबंध में थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।
दिनांक 24.10.2024 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्यवाही करते हुये उपरोक्त घटना से संबंधित अभियुक्त 1.ज्ञान सागर पुत्र रामदास 2.अमन वर्मा पुत्र रामसेवक वर्मा 3.राहुल प्रसाद पुत्र रामभरोसा 4.प्रीत प्रजापति पुत्र सोनू कुमार को पर्थला एफएनजी रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन गाडी नं0-डीएल 9 सी.ए.एम 0340 कार स्विफ्ट बरामद हुई है।
