अखिलेश के पी​डीए फॉर्मूले को मिला राहुल-प्रियंका का समर्थन ! कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, क्या पी​डीए फॉर्मूला 2027 में दिखाएगा असर

राजनीति

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी ने इससे पूर्व लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। हालांकि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।

सूबे में 2027 विधानसभा चुनाव और आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पी​डीए फॉर्मूले को चुनावी रणनीति के केंद्र में रखा है। अब इस रणनीति को अब कांग्रेस का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। बता दें कि बीते 1 जुलाई को अखिलेश यादव के बर्थडे पर कांग्रेस सांसद और एलओपी राहुल गांधी और उनकी बहन वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें बधाई दी। पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अपने बधाई संदेशों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पी​डीए फॉर्मूले का खुलकर समर्थन किया।

अखिलेश के पीडीए को मिल रहा है समर्थन

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी ने इससे पूर्व लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। हालांकि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। तो वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं के हालिया बयानों से गठबंधन को लेकर कुछ अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वहीं वर्ष 2017 और 2024 में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन किया था। दोनों ही समय पार्टी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीछे ही खड़ी दिख रही थी। पर उपचुनाव में पार्टी की रणनीति ने सपा को हैरान कर दिया था।

राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को बधाई देते हुए लिखा

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी थी। जिसके जवाब में कांग्रेस सांसद और एलओपी राहुल गांधी ने लिखा था.. उत्तर प्रदेश की जनता खासकर पी​डीए की आवाज को हम सड़क से संसद तक और भी मजबूती से उठाते रहेंगे। वहीं बीते दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा पी​डीए की बुलंद आवाज अखिलेश यादव भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं।

इससे पूर्व प्रदेश विधानसभा चुनाव हो, राजस्थान विधानसभा चुनाव या फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव इन तमाम चुनावों के दौरान कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को कोई भाव नहीं दिया। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिला यह सार्वजनिक समर्थन संकेत देता दिखाई दे रहा है कि पीडीए फॉर्मूला उत्तर प्रदेश की राजनीति में भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *