पुलिस बल के साथ थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत गौर सिटी मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी व एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत गौर सिटी मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये, संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों व व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली जाये एवं सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए पेट्रोलिंग की जाये।
