घमंडी युवको नें हिंदी खबर के प्रधान संपादक पर किया जानलेवा हमला

Video News

घमंडी युवको नें हिंदी खबर के प्रधान संपादक पर किया जानलेवा हमला

नोएडा। हिंदी खबर के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल पर कुछ घमंडी रील बाज युवकों ने जानलेवा हमला कर काफी नुकसान और चोटें पहुंचा दी है। जानकारी के अनुसार घटना सुबह की है जब वे अपने घर से आफिस को जा रहे थे। उस समय रास्ते में गाड़ी खड़ी करके रीलबाज युवकों को गाड़ी हटाने के लिए सम्पादक बोले, युवक हमलावरों ने गालियां देते हुए उन्हें घेरकर हमला किया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और गाड़ी का भी नुकसानकर दिया।


स्थानीय लोग बीच बचाव में आए और संपादक ने अस्पताल में उपचार कराया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू कर दी और विडिओ के आधार पर चार घमंडी युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके उपर मुकदा पंजीकृत करते हुए अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह हमला पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। मीडिया संगठनों और पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार से सुरक्षा की मांग की है। बताते हैं कि अतुल अग्रवाल ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है, और इस हमले के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *