स्वास्थ्य शिविर एवं टीकाकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गौतमबुद्धनगर। सीडीपीओ संध्या सोनी में जानकारी देते हुए बताया कि आज ग्राम अट्टाफतेपुर में स्वास्थ्य शिविर एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत नियमित टीकाकरण के दौरान टीकाकरण से मना करने वाले/झिझक करने वाले एवं प्रतिरोध करने वाले परिवारों के बच्चों का टीकाकरण कराया गया।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान यूनिसेफ से डीएमसी आशीष सक्सेना, बीएमसी शिवेंद्र श्रीवास्तव लेखापाल DP शर्मा, आशा एवं आंगनबाड़ी द्वारा मना करने वाले परिवारों पर भ्रमण कर उन्हें टीकाकरण हेतु मोटिवेट कर बच्चों का टीकाकरण ANM मधुलिका राय द्वारा किया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर में CHO दीपिका तोमर एवं सोनल राय द्वारा दवा वितरण एवं BP, हीमोग्लोबिन एवं अन्य जांच की गई।
