पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

गौतमबुद्धनगर : दिनांक 05.10.2024 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत पैदल मार्च करते हुए महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानो के आसपास पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग कराई गयी एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सर्तकता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
