हरेला पर सीएम धामी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लोक पर्व हरेला के अवसर पर खटीमा स्थित नगला तराई में अपने निजी आवास परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखरेख और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपना योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *