दोस्ती वक्त पे साथ देने वालो से होनी चाहिए वक्त पर धोखा देने वाले बुझदिल कायरों से नही-इंजीनियर लख्मीचंद यादव
एक सच्चा दोस्त एक सच्चा सुभचिंतक वो होता है जो आपके साथ तब भी खड़ा रहता है, जब सारी दुनिया आपके खिलाफ हो जाती है।दोस्तो मेरे गाँव के मेरे रिश्ते में चाचा लगने वाले स्वर्गीय शिशपाल सिंह व स्वर्गीय मुन्ना प्रधान जी ने जब-जब मुझ पे बड़ी विपत्ति आई तब-तब उन्होंने मेरा साथ दिया।
स्वर्गीय शिशपाल सिंह पस्चिमी यूपी के सबसे बड़े डॉन स्वर्गीय सुखबीर/महेन्द्र मस्ताने के बड़े बेटे थे और स्वर्गीय मुन्ना प्रधान पस्चिमी यूपी के बाहुबली नेता पूर्व मंत्री श्री डीपी यादव जी के दाहिने हाथ थे इन दोनों महाविरो ने सदा मेरा साथ दिया आज वो दोनों इस दुनिया मे नही है हम इन दोनों आदरणीयों की मित्रता को याद करके आज उन्हें शत शत नमन करते है।
दोस्तो सच्चा दोस्त और सच्चा सुभचिन्तक वही होता है जो आपको आप जैसे है वैसा होने की पूरी आजादी देता है।जो गलती करने पर भी आपके साथ खड़ा रहता है और आपकी हर तरह से मदद करता है।
मित्र हो तो स्वर्गीय शिशपाल सिंह और मुन्ना प्रधान जैसा मर्द हो जो हजारो के बीच भी यदि खड़े हो जाए और उनके प्रभाव के सामने कोई चूं भी न करे।विपत्ति में ऐसे-ऐसे परमविरो ने हमारी मदद की है तो हम भी क्यों न दिन दुःखियों की और गरीब कमजोरो की मदद करे।
मेने सपनो में भी सोचा न था कभी इतने बड़े-बड़े लोग मेरे दोस्त होंगे,मेने कभी सपनो में भी सोचा न था मेरे साथ इतनी बड़ी-बड़ी नामचीन,प्रतिश्ठित,ख्यातिप्राप्त हस्तियां जुड़ी होंगी,में जन्नत की गलियों के ख्वाब क्यूँ देखूं,अगर हम सारे दोस्त एक साथ होंगे तो नरक में भी हमारी खूब मस्ती होगी।
लगातार परोपकार के कार्यो ने मुझको बना दिया है बेजोड़।आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं सुभकामनाएं।
