ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जारचा पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए समाना नहर के पास से तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप राणा, खुशबू देवी और ज्योत्सना के रूप में हुई है।
यह गिरोह फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से करीब 3 करोड़ 3 लाख रुपये की ठगी कर चुका था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड और एक स्कॉर्पियो कार (HR51CL3223) बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी
प्रदीप राणा (53 वर्ष), निवासी सहारा होम्स, लालकुआं, गाजियाबाद
खुशबू देवी (45 वर्ष), निवासी भोजपुर, बिहार
ज्योत्सना (42 वर्ष), वर्तमान निवासी प्रताप विहार, गाजियाबाद
मामले दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना जारचा में अलग-अलग 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
