देहरादून में सेब बागवानी योजना को लेकर अहम बैठक

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ सेब की अति सघन बागवानी योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की स्वीकृत रुपये 2925 लाख की धनराशि के आवंटन को लेकर बैठक की।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदवार मांग के अनुसार धनराशि का शीघ्र आवंटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्रदेश में एप्पल मिशन एवं सेब की अति सघन बागवानी योजना के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली लंबित राजकीय सहायता का भुगतान 31 मार्च से पहले हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इस योजना के तहत स्वीकृत 2925 लाख की धनराशि से प्रदेश के कुल 1264 किसान लाभान्वित होंगे। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं त्वरित कार्यवाही के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

बैठक में सचिव कृषि एसएन पांडेय, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *