दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की परेड और रिहर्सल को लेकर गाडियों के रूट डायवर्सन की दी गई जानकारी

Video News

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की परेड और रिहर्सल को लेकर गाडियों के रूट डायवर्सन की दी गई जानकारी

गौतमबुद्धनगर। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल के अवसर पर दिनांक 12.08.2024 की रात्रि 22ः00 बजे से दिनांक 13.08.2024 को कार्यक्रम समाप्ति तक तथा स्वतंत्रता दिवस परेड के अवसर पर दिनांक 14.08.2024 की रात्रि 22ः00 बजे से दिनांक 15.08.2024 को कार्यक्रम समाप्ति तक जनपद गौतमबुद्धनगर से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले मालवाहक (भारी, मध्यम व हल्के) वाहनों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली राज्य में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त वाहन निम्नांकित मार्गो का प्रयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। जो इस तरह से है- 1- चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। 2- डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोन प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। 3- कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अण्डरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। 4- यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। 5-परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन परीचौक से पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
यदि यातायात असुविधा उत्पन्न तो यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *